Uncategorized

त्योहार में चालान से बाजार की रौनक प्रभावित, राहत मांगे चैंबर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था के नाम पर अनावश्यक चालान से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने फिरायालाल चौक स्थित शास्त्री मार्केट के समीप व्हाइट लाइन के भीतर खड़े दोपहिया वाहनों का चालान काटे जाने पर चिंता जताते हुए ट्रैफिक एसपी से राहत देने की मांग की है।

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि दुकानदारों की शिकायत है कि निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करने के बावजूद चालान काटे जा रहे हैं। इससे ग्राहकों का बाजार आना कम हुआ है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहार व्यापारियों के लिए साल की महत्वपूर्ण अवधि है। ऐसे में ग्राहकों को अनावश्यक परेशानी से बचाना जरूरी है।

इस मुद्दे पर चैंबर भवन में हुई बैठक में व्हाइट लाइन के भीतर निर्धारित स्थान पर खड़े वाहनों के खिलाफ अनावश्यक चालान की कार्रवाई रोकने की मांग की गई। चैंबर ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ व्यापारियों और ग्राहकों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में सह सचिव अमित शर्मा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *