Uncategorized

थाना दिवस में दो भूमि विवादों का निपटारा, ग्रामीणों ने की पुलिस पहल की सराहना

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

तेनुघाट (बोकारो) : पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथु सिंह मीना के निर्देश पर तेनुघाट ओपी में प्रभारी भजन लाल महतो की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचल निरीक्षक अशोक दास एवं पेटरवार प्रखंड के अमीन प्रशांत कुमार की मौजूदगी में भूमि विवादों की सुनवाई की गई। उलगड्डा पंचायत और चांपी पंचायत से जुड़े एक-एक भूमि विवाद का आपसी सहमति से निष्पादन कराया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा जमीन एवं अन्य छोटे-मोटे विवादों का थाना स्तर पर समाधान किए जाने की पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर ऐसे मामलों का निपटारा होने से अनावश्यक तनाव और बड़े विवादों की संभावना कम होती है तथा गरीब परिवारों को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ता। मौके पर समाजसेवी विजय कुमार महतो, रामजी साव, अमृत सिंह, जालिम सिंह, लखु सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *