Uncategorized

थाने में महिला से दुष्कर्म पर नीरा यादव ने सरकार को घेरा, 595 मंडलों में पुतला दहन का ऐलान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला से कथित दुष्कर्म की घटना पर भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा है। पूर्व मंत्री एवं कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने इसे कानून-व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल बताया। उन्होंने पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने और दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि महिला आयोग छह वर्षों से अधिक समय से खाली है और राज्य में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में विफल रही है। घटना के विरोध में रविवार को राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की घोषणा की। प्रेस वार्ता में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह और प्रवक्ता राफिया नाज मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *