
धनबाद: भाजपा जिला कार्यालय में धनबाद ग्रामीण जिला द्वारा आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में सिंदरी की भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी शामिल हुईं। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन चंद्र कुंभकार ने की। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री सह धनबाद जिला ग्रामीण प्रभारी दिलीप वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। भाजपा निरंतर राष्ट्र सेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
Leave a Reply