बलियापुर उप प्रमुख के देवर को मिला सहायक आचार्य नियुक्ति पत्र

बलियापुर: प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी के देवर अजय कुमार महतो को सहायक आचार्य पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोमवार को रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह नियुक्ति पत्र धनबाद के जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा सौंपा गया।

अजय कुमार महतो समाजसेवी स्व. संतलाल महतो के पुत्र हैं और इससे पूर्व कलियासोल प्रखंड में कार्यरत थे। उनकी इस उपलब्धि पर बलियापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

इस अवसर पर शिक्षक स्वपन कुमार महतो, लायंस क्लब के अरुण महतो, मुकुल चंद्र रोहिदास, शिक्षक नेता आदित्य प्रसाद मिर्धा एवं पारितोष घोषाल समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *