Uncategorized

बलियापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद : बलियापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 16 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में गश्ती के दौरान की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रखितपुर रेलवे गुमटी के पास दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। टीम ने बलियापुर-झरिया मुख्य सड़क स्थित हनुमान मंदिर के पास दोनों को रोका। पूछताछ में उन्होंने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्र प्रकाश महतो की उपस्थिति में तलाशी लेने पर दोनों बैग से कुल 16 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करीब 16 किलो है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार (नोएडा) और श्यामा कांत सिंह (सिंदरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *