BREAKING NEWS
फोन पे से 95 हजार रुपये निकाले, साइबर ठगी की शिकायत दर्जआरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: पुलिस को बड़ी सफलता, हमलावरों की पहचानरिनपास में शुरू हुई विश्वस्तरीय डीटीएमएस सुविधा, मानसिक रोगियों को मिलेगा आधुनिक उपचारएनडीए विधायकों को मिला मॉक पोल प्रशिक्षण, परिमल नाथवानी की जीत तय : आदित्य साहूऔरंगाबाद में रांची आ रही बस डंपर से टकराई, फार्मा कर्मी की मौत; 22 घायल‘पलाश’ ब्रांड से झारखंड के आम को मिली वैश्विक पहचान, 60 लाख से अधिक का कारोबारफोन पे से 95 हजार रुपये निकाले, साइबर ठगी की शिकायत दर्जआरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: पुलिस को बड़ी सफलता, हमलावरों की पहचानरिनपास में शुरू हुई विश्वस्तरीय डीटीएमएस सुविधा, मानसिक रोगियों को मिलेगा आधुनिक उपचारएनडीए विधायकों को मिला मॉक पोल प्रशिक्षण, परिमल नाथवानी की जीत तय : आदित्य साहूऔरंगाबाद में रांची आ रही बस डंपर से टकराई, फार्मा कर्मी की मौत; 22 घायल‘पलाश’ ब्रांड से झारखंड के आम को मिली वैश्विक पहचान, 60 लाख से अधिक का कारोबार
Uncategorized

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना सत्यापन नहीं होगा कार्ड जारी

June 17, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

घनबाद : सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता लाने और फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरकार ने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। अब ई-केवाईसी पूरी किए बिना किसी भी आवेदक का कार्ड के साथ कार्ड में नए नया राशन और नए सदस्यों का नाम जोड़ा नहीं जा सकेगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड राशन कार्ड आवेदन से लिंक होना आवश्यक है। इसके साथ ही पहचान सत्यापन के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

सरकार का मानना है कि ई-केवाईसी लागू होने से फर्जी राशन कार्ड, डुप्लीकेट लाभार्थी और अपात्र लोगों को मिलने वाले सरकारी लाभ पर रोक लगेगी।

इससे वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न और अन्य सुविधाएं अधिक पारदर्शी तरीके से पहुंच सकेंगी। आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान नया राशन कार्ड बनवाने के इच्छुक आवेदकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड अपडेट हो तथा मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हुआ हो। यदि आधार में नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी गलत है, तो पहले उसे सुधारना आवश्यक होगा, अन्यथा ई-केवाईसी में परेशानी आ सकती है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बड़ी संख्या में लोग ई-केवाईसी प्रक्रिया की जानकारी से वंचित हैं। विभाग ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे नया राशन कार्ड बनवाने से पहले ई-केवाईसी से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
आपूर्ति अधिकारी धनबाद राजकुमार ने बताया कि राशन कार्ड के नए सदस्यों का पर प्रज्ञा केंद्र मे ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद जन वितरण के पास ईकेवाईसी करवाना होगा उसके बाद सरकारी जो समय लगता है राशन कार्ड बनाया जाएगा।
पिछले वर्ष 2025 अगस्त एवं सितंबर माह का चीनी एवं दाल का वितरण किया जाएगा इसमें अंतोदय कार्ड को चीनी वितरण किया जाएगा।
धनबाद जिले में के किरासन तेल का उठाओ ना होने के कारण गरीबों को किरासन तेल का वितरण नहीं किया जा रहा है । गरीबों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

← अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा सिंदरी जैसे शहर का एकमात्र श्मशान घाट कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संकल्प, भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया जागरूकता अभियान →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।