Uncategorized

नितिन नवीन के दौरे को लेकर भाजपा में हलचल, कार्यसमिति की तैयारियों की समीक्षा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

24-25 अक्टूबर को रांची में जुटेंगे प्रदेश के प्रमुख नेता और पदाधिकारी

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे और 24-25 अक्टूबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत, उनके कार्यक्रमों और कार्यसमिति की बैठक की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके स्वागत और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड प्रवास प्रदेश संगठन के लिए प्रेरणा का अवसर है। कार्यसमिति की बैठक को भव्य, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप कुमार वर्मा, प्रदेश सह-प्रभारी निवेदिता सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों ने भी भाग लिया। कार्यसमिति की बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी रणनीति और प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *