
रांची: प्राकृतिक बालू पर निर्भरता कम करने और टिकाऊ निर्माण को बढ़ावा देने के लिए पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने आईआईएम रांची में प्रथम बॉटम ऐश यूजर मीट का आयोजन किया। इसमें विभिन्न उद्योगों और संस्थानों के 85 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल ने किया। उन्होंने कहा कि बॉटम ऐश के उपयोग से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होगा और निर्माण क्षेत्र में नए व्यावसायिक अवसर पैदा होंगे। इससे स्थानीय उद्यमियों को भी लाभ मिल सकता है।
बैठक में आईओसीएल, हिंडाल्को, सेल, एनबीसीसी, सीपीडब्ल्यूडी और मेकॉन समेत कई संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। चर्चा में बॉटम ऐश के तकनीकी उपयोग, पर्यावरणीय लाभ और औद्योगिक उप-उत्पादों के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया गया। पीवीयूएनएल की यह पहल टिकाऊ निर्माण और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



