नीरजा सहाय डीएवी में पीटीएम, समावेशी शिक्षा का दिया संदेश

रांची: नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए प्री-मिड टर्म परीक्षा के बाद अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा परिणाम, अनुशासन, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी शिक्षकों से प्राप्त की।

मौके पर नई शिक्षा नीति-2020 के समावेशी दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हुए ‘दीपशिखा’ संस्था के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री भी लगाई गई। अभिभावकों ने इन उत्पादों की सराहना करते हुए खरीदारी कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समन्वय शिक्षिका तनुश्री चक्रवर्ती ने किया। विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन समावेशी शिक्षा, कौशल विकास, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करते हैं तथा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *