विश्व जनसंख्या दिवस पर कैंब्रियन स्कूल में साइक्लोथॉन, जनसंख्या नियंत्रण का दिया संदेश

रांची: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में साइक्लोथॉन और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर से मोराबादी स्थित बापू वाटिका तक निकाली गई साइकिल रैली में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बैनर, तख्तियों और नारों के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या अच्छे जीवन स्तर और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सुरक्षित और बेहतर भविष्य देने के लिए जनसंख्या नियंत्रण के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *