
रांची: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में कक्षा 11 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स वेलकम समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन, मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ।

प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि डीएवी केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण का संस्थान है। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, समयबद्धता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विभिन्न परिचयात्मक गतिविधियों और खेलों के माध्यम से नए विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य छात्र सार्थक अग्रवाल और मुख्य छात्रा समृद्धि ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वैष्णवी और शांभवी प्रिया ने दिया। समारोह ने नवागंतुक विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति अपनत्व और आत्मविश्वास का संचार किया।
Leave a Reply