Uncategorized

नेशनल केमिस्ट्री डे पर आरयू की बड़ी घोषणा, पीसी रे के नाम से मिलेगी फेलोशिप

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में ‘नेशनल केमिस्ट्री डे’ का आयोजन ‘इको अल्केमिया-2026’ थीम के साथ किया गया। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने भारतीय रसायन विज्ञान के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे को श्रद्धांजलि देते हुए घोषणा की कि विश्वविद्यालय हर वर्ष उनके नाम

पर शोध के लिए चार फेलोशिप प्रदान करेगा। कार्यक्रम में दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रो. राम सिंह, बीआईटी मेसरा के प्रो. सुमित मिश्र और इग्नू के प्रो. गौरव विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान आईक्यूएसी के न्यूज़लेटर ‘पर्सपेक्टिव’ का विमोचन, आचार्य पीसी रे पर आधारित लघु

फिल्म का प्रदर्शन और ‘अणु टू एटम’ नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। वक्ताओं ने रसायन विज्ञान को भारतीय ज्ञान परंपरा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार से जोड़ने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *