Uncategorized

पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करेगी आजसू : सुदेश महतो

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि संगठन की असली पहचान उसके संघर्ष, विचार और कार्यकर्ताओं के जनसेवा के संकल्प से होती है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच विश्वसनीयता ही पार्टी की वास्तविक ताकत है। वह गुरुवार को सिल्ली में आयोजित आजसू पार्टी के प्रखंड स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़कर जनाधार का विस्तार करना होगा। राजनीति पद और प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है।

राज्य की स्थिति पर उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और स्थानीय विकास से जुड़े सवाल अब भी चुनौती बने हुए हैं। जनता को आश्वासन नहीं, परिणाम चाहिए। आजसू इन मुद्दों पर जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

सम्मेलन में संगठन की समीक्षा की गई और सिल्ली प्रखंड कमेटी के लिए नए सदस्यों का चयन किया गया। मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, परवाज खान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *