Uncategorized

परीक्षा सत्र पटरी पर लाने की तैयारी में डीएसपीएमयू, नए साल में शुरू होंगी नई पहल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

पीएचडी नामांकन पूरा, पीजी में दाखिले के लिए 30 नवंबर अंतिम तिथि

रांची: डीएसपीएमयू ने आगामी शैक्षणिक गतिविधियों को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चयनित शोधार्थियों ने संबंधित विभागों में उपस्थिति दर्ज करा दी है। जल्द ही शोध कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

स्नातकोत्तर के पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी होगी। चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ विभाग में नामांकन कराना होगा।

कुलपति ने बताया कि स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होगी, जो दिसंबर के पहले सप्ताह तक चलेगी। इसके बाद द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय का लक्ष्य 2027 की पहली छमाही तक परीक्षा सत्र नियमित करना है। नए वर्ष में अकादमिक और प्रशासनिक सुधार के लिए कई नई पहल भी शुरू की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *