Uncategorized

पारस एचईसी हॉस्पिटल में जटिल ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जरी विभाग ने 26 वर्षीय युवक के जटिल ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। मस्तिष्क के केंद्र में ट्यूमर होने के कारण मरीज को चलने-फिरने, याददाश्त और समन्वय संबंधी समस्याएं हो रही थीं।

सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि ट्यूमर गहराई में होने के कारण सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी। ऑपरेशन के दौरान ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं की गईं। वर्तमान में मरीज की स्थिति में काफी सुधार है और वह सामान्य रूप से चल-फिर पा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर और कैंसर के इलाज की आधुनिक सुविधाएं रांची में ही उपलब्ध हैं। फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि अब मरीजों को जटिल इलाज के लिए बड़े महानगरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से ऐसे मामलों का सफल उपचार रांची में भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *