Uncategorized

पिंड्राजोरा पुलिस का विशेष अभियान, दो पॉक्सो आरोपित समेत तीन गिरफ्तार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो। पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें दो आरोपित पॉक्सो एक्ट के मामले में व एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के मामले में आरोपित है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया की कांड संख्या 118/26 में सागर कुमार तुरी (20), पिता कालू तुरी उर्फ जनता तुरी, निवासी कुरमा को गिरफ्तार किया गया। उस पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। वहीं, कांड संख्या 128/26 में ओम तुरी (19), पिता स्वर्गीय विजय तुरी, निवासी बुढ़ीडीह, थाना दुग्धा को भी इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

तीसरी गिरफ्तारी कांड संख्या 127/26 में हुई। ट्रेलर चालक दिलीप कुमार (30), पिता शिवलाल केवट, निवासी महादेवबीघा, थाना परसबिगहा, जिला जहानाबाद (बिहार) पर लापरवाही से वाहन चलाकर नगन मोड़ के पास एनएच-32 किनारे स्थित नाश्ता होटल में टक्कर मारने का आरोप है। हादसे में गुरुदयम झा (71) और सिदाम राय (50), निवासी सरदाहा की मौत हो गई थी, जबकि रंजीत महतो (50), निवासी जीवनडीह घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *