
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीनों बच्चों को रांची पुलिस ने पुरी (ओडिशा) से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि बच्चे स्वेच्छा से समुद्र देखने और घूमने के उद्देश्य से घर से निकले थे तथा अपहरण से संबंधित कोई तथ्य सामने नहीं आया है।

इससे पहले अर्जुन को बरामद किया गया था, जबकि पुलिस के सतत प्रयास और अनुसंधान के क्रम में अन्य दो बच्चे—करण शर्मा और शिवा नायक—को भी पुरी से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।
Leave a Reply