Uncategorized

पूजा पंडालों के आसपास पार्किंग और रूट डायवर्जन पर पुलिस की नजर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रांची पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने पंडालों के आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पार्किंग स्थलों, वाहनों के व्यवस्थित पड़ाव, बैरिकेडिंग और आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन की व्यवस्था की समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने, भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने तथा यातायात बाधित होने की आशंका वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, पुलिस उपाधीक्षक नगर और संबंधित थाना प्रभारी मौजूद थे।

रांची पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि पूजा के दौरान सुरक्षित यातायात, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *