Uncategorized

बोकारो में अवैध बालू परिवहन पर सख्ती, तीन ट्रैक्टर जब्त

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को पेटरवार थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। विशेष छापेमारी अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज के बालू ढो रहे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दांतू से खेतको जाने वाले मुख्य मार्ग पर शर्मा होटल के पास जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान तीन ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू परिवहन करते पकड़े गए। सभी वाहनों को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए पेटरवार थाना को सौंप दिया गया।छापेमारी में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा एवं पुलिस बल के जवान शामिल रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *