
बोकारो। भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच एवं झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जेपी सिंह के बोकारो आगमन पर बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के महाप्रबंधक ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान खेल और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

जेपी सिंह किसी कार्य से टाटा जा रहे थे। इसी क्रम में बोकारो पहुंचने पर उन्होंने बीएसएल के महाप्रबंधक ए.के. सिंह से मुलाकात की। ए.के. सिंह ने पूरे सेल परिवार की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान बोकारो में बास्केटबॉल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। जेपी सिंह भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद बास्केटबॉल के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अंतरराष्ट्रीय कोच के रूप में उनका अनुभव झारखंड में इस खेल को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
इस मुलाकात से बोकारो के बास्केटबॉल खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद जगी है। आपसी सहयोग से स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और बास्केटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।



