Uncategorized

भाकपा माले नेता राम प्रसाद राजवार के पिता बेंगू राजवार का निधन, क्षेत्र में शोक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


बलियापुर : भाकपा माले के सक्रिय कार्यकर्ता कॉमरेड राम प्रसाद राजवार के पिता बेंगू राजवार (65 वर्ष) के आकस्मिक निधन से सिंदरी-बलियापुर क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठन से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि राम प्रसाद राजवार के पिता के निधन से वे मर्माहत हैं और दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को धैर्य रखने की कामना की।
भाकपा माले बलियापुर प्रखंड कमेटी सहित प्रमुख, उप प्रमुख एवं जिला परिषद सदस्य ने भी श्रद्धांजलि दी। मौके पर गणेश चंद्र महतो, राजीव मुखर्जी, विमल रवानी सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बेंगू राजवार अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *