
रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश के आईटी प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए छह पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया है। प्रदेश संयोजक कर्नल बीके सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की।
जारी सूची के अनुसार, शिवम कुमार और नागेश्वर महतो को प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, शशांक कुमार दूबे, अमन कुमार, विकास कुमार मिश्रा और शिव शंकर भगत को प्रदेश सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय को आईटी प्रकोष्ठ की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम के माध्यम से पार्टी की डिजिटल गतिविधियों और सूचना प्रसार को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।
मनोनयन के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



