Uncategorized

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया, प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मीडिया, प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारियों को संगठन हित में सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में पद प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि दायित्व है और जो कार्यकर्ता संगठन के लिए बेहतर काम करेगा, वही आगे बढ़ेगा।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने, मीडिया की खबरों से लगातार अपडेट रहने तथा 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *