भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुच्चू स्थित पैतृक आवास पर आयोजित परिचयात्मक बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, आगामी चुनौतियों का सामना करने तथा भाजपा के विस्तार को लेकर मार्गदर्शन दिया।

बैठक में विकसित झारखंड और विकसित भारत के संकल्प पर भी चर्चा हुई।

मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *