
जामताड़ा: जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के कितलाजोड़ में 50 वर्षीय लालमुनि हांसदा के निधन की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अपना अन्य कार्यक्रम छोड़कर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने भावुक होकर कहा कि जब तक मंत्री नहीं आएंगे, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। यह सुनकर डॉ. अंसारी भावुक हो गए।
मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की और भरोसा दिलाया कि सरकारी योजनाओं व आवश्यक सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालमुनि हांसदा को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन उनके परिवार को इस कठिन समय में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने का अर्थ केवल पद और राजनीति नहीं, बल्कि लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा की जनता उनका परिवार है और वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे। ग्रामीणों ने भी मंत्री के प्रति विश्वास और स्नेह जताया।
Leave a Reply