Uncategorized

मतदाता मैपिंग और जनगणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण और जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पात्र मतदाताओं की मैपिंग समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए।

बैठक में बीएलओ, बीएलए और संबंधित अधिकारियों को मतदाता सत्यापन कार्य में समन्वय के साथ काम करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। उपायुक्त ने बीएलओ से जुड़ी शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

साथ ही जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए प्रत्येक परिवार और भवन का सही विवरण दर्ज करने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार स्टिकर लगाने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *