
रांची: रांची चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के तहत स्कूलों के बीच क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन किया गया। पहले दिन आठ मैच खेले गए, जिनमें युवा खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों और 12 संगठनों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चार सरकारी स्कूलों की टीमें भी शामिल हैं।
हिरालाल ग्रुप की ओर से प्रस्तुत प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को एरीना आरजीसी में हुआ। समारोह का मुख्य आकर्षण ट्रॉफी का अनावरण रहा। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लाइव संगीत ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम में समीर लोहिया, सुमित खेमका, सुरेश चंद्र अग्रवाल, शुभ्रा मजूमदार, कुणाल अजमानी, विनोद जैन और तुलसी पटेल मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्य विवेक तिबरेवाल, विकास टिकमानी, अखिल टिकमानी, अतुल अग्रवाल और यश किंगर ने आयोजन में योगदान दिया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में टीम भावना, आत्मविश्वास और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।



