रांची महानगर भाजपा कार्यालय में योग शिविर आयोजित

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा रांची महानगर कार्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री अमित सिंह, उप महापौर नीरज कुमार, योग गुरु राफिया नाज़ एवं पूनम देवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट दिव्या माजी और शुभम कुमार ने योग कला का प्रदर्शन किया। वहीं मिटास स्कूल के बच्चों ने भी विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर लोगों को प्रभावित किया।

इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों के योग प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि योग से उनमें सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और बेहतर भविष्य के निर्माण की क्षमता विकसित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *