रांची: झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन सरकार में दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस अपने दम पर उम्मीदवार जिताने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण उसकी नजर झामुमो के समर्थन पर टिकी हुई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय नेतृत्व राज्यसभा की एक सीट पार्टी को देने की मांग कर रहे हैं। वहीं पार्टी के भीतर भी कई दावेदार सक्रिय हैं, जिससे संगठन के सामने संतुलन बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। दूसरी ओर हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो संख्याबल के आधार पर मजबूत स्थिति में मानी जा रही है। चार विधायकों वाली राष्ट्रीय जनता दल फिलहाल अंतिम निर्णय का इंतजार कर रही है, जबकि वाम दल भी गठबंधन के साथ हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और झामुमो समर्थित उम्मीदवारों के बीच रहने की संभावना है।
More from this section
Uncategorized
श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में दिवाली-छठ उत्सव की धूम, 60 छात्रों को मिली कराटे बेल्ट
बोकारो : श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर 4 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक सभा आयोजित…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
नवाचार और सही रणनीति से मिलेगी स्टार्टअप को नई पहचान
रांची: एसबीयू में गुरुवार को उद्यमिता जागरूकता अभियान 2026 का आयोजन किया गया। आईआईटी खड़गपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ और विश्वविद्यालय के इनोवेशन सेल के…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
पीढ़ियों के रिश्तों को मजबूत करने की पहल, कैम्ब्रियन स्कूल में सजा ‘स्नेह आंगन’
रांची: कांके रोड स्थित कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल में दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में ‘स्नेह आंगन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की निदेशक सह…
Khaberaajtak@gmail.com
