राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को राम मंदिर पर प्रश्न पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान न्यायालय में भगवान राम को काल्पनिक पात्र बताया था और कारसेवकों पर कार्रवाई का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समय भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामलों में यदि कोई अनियमितता सामने आई है तो उत्तर प्रदेश सरकार उसकी जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को राम मंदिर की बजाय अपने राजनीतिक आचरण पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *