राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा प्रणमय

रांची: कांके रोड स्थित कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल के छात्र प्रणमय का चयन 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए हुआ है। वह अंडर-17 बालक वर्ग के 70 किलोग्राम भार वर्ग में वूशु प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय चयन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रणमय ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। वह आगामी प्रतियोगिता में झारखंड की वूशु टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य में फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट के साथ वूशु, कराटे और योग जैसे खेलों के प्रति भी बच्चों की रुचि बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *