रिम्स-2 के विरोध में सीएम आवास कूच, कांके ब्लॉक चौक पर रोके गए प्रदर्शनकारी

रांची: नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों और नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। हालांकि प्रशासन ने कांके ब्लॉक चौक के पास बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि रिम्स-2 के लिए चयनित भूमि उपजाऊ कृषि भूमि है और उस पर निर्माण से किसानों की आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन खेती की जमीन का अधिग्रहण स्वीकार नहीं करेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा शामिल हुए। प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *