Uncategorized

लुगुबुरू धर्मगढ़ में बाबूलाल मरांडी ने टेका मत्था, श्रद्धालुओं के बीच किया खिचड़ी वितरण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने धार्मिक मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया और उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ संथाल आदिवासी समाज की गहरी आस्था, समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने संथाल समाज की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और उसकी परंपराओं को आगे बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि लुगुबुरू धर्मगढ़ में प्रतिवर्ष विशाल धार्मिक मेले का आयोजन होता है। इसमें झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। यह स्थल संथाल समाज की धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *