Uncategorized

लोयाबाद कांड पर आजसू जांच दल 2 जून को सुदेश महतो को सौंपेगा रिपोर्ट

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद: धनबाद के लोयाबाद में आजसू पार्टी नेताओं पर हुए कथित जानलेवा हमले और दर्ज फर्जी मुकदमों की जांच के लिए गठित केंद्रीय जांच दल 2 जून को अपनी रिपोर्ट पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को सौंपेगा।

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में गठित जांच दल ने 27 मई को धनबाद का दौरा कर मामले की जानकारी ली थी। इसके बाद विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर समेत अन्य नेताओं ने विभिन्न पक्षों से बातचीत कर तथ्य जुटाए।

डॉ. लंबोदर महतो और प्रवीण प्रभाकर ने शनिवार को धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिला समितियों की संयुक्त बैठक कर मामले से संबंधित अतिरिक्त जानकारी एकत्र की। जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *