Uncategorized

वज्रपात से चार मवेशियों की मौत, विधायक चंद्रदेव महतो ने दिलाया सहायता का भरोसा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद : बिरसिंहपुर पंचायत के सुवरिया गांव में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से गरीब पशुपालक बहादुर गोप के चार मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है। मवेशियों की मौत से परिवार की आजीविका पर भी गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।


घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो सुवरिया गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


विधायक ने मौके से ही पशु चिकित्सालय के अधिकारियों को घटना की सूचना दी तथा अंचल अधिकारी (सीओ) से दूरभाष पर बात कर आपदा प्रबंधन विभाग के तहत पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मवेशी ही परिवार की जीविका का मुख्य साधन थे। प्रशासन से समन्वय कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *