BREAKING NEWS
14वीं जेपीएससी परीक्षा मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से सीआईडी की पूछताछआरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमणजमशेदपुर में बनेगा आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान, 10 हजार लोगों को मिले लाइसेंसकैंब्रियन स्कूल में हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा शुरूसीसीएल की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में खदान सुरक्षा पर मंथनगुरु रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान : अर्जुन मुंडा14वीं जेपीएससी परीक्षा मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से सीआईडी की पूछताछआरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमणजमशेदपुर में बनेगा आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान, 10 हजार लोगों को मिले लाइसेंसकैंब्रियन स्कूल में हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा शुरूसीसीएल की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में खदान सुरक्षा पर मंथनगुरु रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान : अर्जुन मुंडा
Uncategorized

वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए खुले कुओं की सूची तैयार करें : विष्णु चरण महतो

July 28, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


रंजन वर्मा कसमार
कसमार : बोकारो प्रमंडल के वन क्षेत्र से सटे गांवों में स्थित खुले एवं बिना बाउंड्री (पैरापिट) वाले कुओं की पहचान कर उन्हें सुरक्षित बनाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इस संबंध में वन बचाव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने बोकारो प्रमंडल के सभी संयुक्त वन प्रबंधन समिति (JFMC) के अध्यक्षों एवं सदस्यों से अपील करते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे सभी खुले अथवा अधूरे कुओं की सूची तैयार कर 2 अगस्त 2026 तक वन बचाव समिति के केंद्रीय कार्यालय, पेटरवार में उपलब्ध कराएं।


उन्होंने बताया कि प्राप्त सूची को संकलित कर बोकारो जिला प्रशासन को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा, ताकि संबंधित कुओं पर पैरापिट (बाउंड्री) का निर्माण कराया जा सके। इससे वन क्षेत्रों में विचरण करने वाले हाथी, हिरण, भालू सहित अन्य वन्य जीवों के कुओं में गिरकर घायल होने अथवा मृत्यु की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। कई बार खुले कुओं में गिरने से वन्य जीवों की जान चली जाती है। यदि समय रहते इन कुओं के चारों ओर मजबूत पैरापिट का निर्माण हो जाए, तो ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने सभी JFMC पदाधिकारियों से समयसीमा के भीतर सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि जिला प्रशासन के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू कराई जा सके।


उन्होंने कहा कि वन एवं वन्य जीव संरक्षण के इस अभियान में ग्रामीणों, वन समितियों और प्रशासन के समन्वय से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे तथा मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में भी कमी आएगी।

← स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारी को लेकर तेनुघाट में समीक्षा बैठक आयोजित प्लेसमेंट में फिर लहराया GGSESTC का परचम, MBA छात्रों को मिला आकर्षक ऑफर →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।