Uncategorized

वाईबीएन विश्वविद्यालय में ‘ब्लूमिंग बड्स स्पीच कॉम्पिटिशन’ का आयोजन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के फ्रेशर्स 2026 के लिए ‘ब्लूमिंग बट्स भाषण प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवाद कौशल, तार्किक एवं आलोचनात्मक चिंतन तथा सार्वजनिक वक्तृत्व क्षमता विकसित करना था।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रभावी ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। आयुष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब जीता, जबकि वर्षा कुमारी उपविजेता रहीं। निर्णायक मंडल में दीक्षा प्रेम लैंग्वेज स्कूल की निदेशक दीक्षा प्रेम और वाईबीएन विश्वविद्यालय की फैकल्टी निकिता तिवारी शामिल थीं। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उन्हें आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन दिया।

मुख्य अतिथि दीक्षा प्रेम ने विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सार्वजनिक मंच पर आत्मविश्वास के साथ विचार रखने का अवसर मिला। एंकरिंग श्रेया शुक्ला ने की। आयोजन का समन्वय निकिता तिवारी, सुशोवन एवं विक्रम ने किया। कार्यक्रम डीन डॉ. शमिकेश रॉय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *