Uncategorized

वाईबीएन विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ECINET ऐप की दी जानकारी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को “Register as a Voter” विषय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, ई-EPIC डाउनलोड, मतदाता सूची में नाम खोजने और निर्वाचन संबंधी ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

रजिस्ट्रार डॉ. दीप्ति भार्गव, डीएसडब्ल्यू डॉ. आरती गुप्ता, डीन डॉ. मांडवी राय और एनएसएस समन्वयक डॉ. कौशल किशोर ने मतदान को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए सभी पात्र विद्यार्थियों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में ECINET ऐप का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया तथा युवाओं से अपने परिवार और समाज के अन्य पात्र लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *