BREAKING NEWS
सेक्टर-3 कांग्रेस कार्यालय में एकजुटता के साथ झंडोत्तोलन समारोहधनबाद में शान से लहराया तिरंगा, डीसी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियांकायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फहराया तिरंगामिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवसमानव अधिकार मिशन ने बोकारो में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवसमुस्कान अस्पताल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवससेक्टर-3 कांग्रेस कार्यालय में एकजुटता के साथ झंडोत्तोलन समारोहधनबाद में शान से लहराया तिरंगा, डीसी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियांकायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फहराया तिरंगामिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवसमानव अधिकार मिशन ने बोकारो में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवसमुस्कान अस्पताल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Uncategorized

विधायक चंद्रदेव महतो की त्वरित सक्रियता लाई रंग: TRW से मिला 200 KV का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली अंधेरे से राहत

July 30, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बलियापुर (सिंदरी): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक चंद्रदेव महतो की त्वरित कार्रवाई और जनता के प्रति उनकी सक्रियता से एक बार फिर क्षेत्र की एक बड़ी समस्या का तत्काल समाधान हुआ है। विधायक के विशेष प्रयासों से आमटाल में टीआरडब्ल्यू (TRW) से 200 केवी (KV) का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विदित हो कि दो दिन पूर्व आमटाल स्थित सुप्रसिद्ध माँ गंधेश्वरी मंदिर के समीप लगा 200 केवी का ट्रांसफार्मर अचानक ब्लास्ट होने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी और भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली विभाग के मिस्त्रियों ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ट्रांसफार्मर अब मरम्मत के योग्य नहीं है और यहां दूसरा ट्रांसफार्मर ही लगाना पड़ेगा।
जैसे ही इस गंभीर समस्या और ग्रामीणों की भारी परेशानी की सूचना विधायक चंद्रदेव महतो को मिली, उन्होंने बिना समय गंवाए बिजली विभाग के आला अधिकारियों से संपर्क किया और तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया। विधायक की इसी तत्परता और जन-सरोकार का असर था कि विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए TRW से 200 केवी का ट्रांसफार्मर आवंटित कर दिया गया।

ट्रांसफार्मर क्षेत्र में पहुंचते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने बिजली संकट से त्वरित निजात दिलाने के लिए अपने विधायक चंद्रदेव महतो का दिल से आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विधायक जी हमेशा जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर रहते हैं और इस संकट की घड़ी में भी उन्होंने तुरंत राहत पहुंचाकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया है।

← सिंदरी में गणेश पूजा को लेकर बैठक, महिला समिति करेगी भव्य आयोजन: 2 अगस्त को मां हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।