Uncategorized

विरसा मुण्डा के शहादत दिवस को ऊर्जा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिन्दरी: धरती आबा विरसा मुण्डा को स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक महान समाज सुधारक के रूप में याद किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 2 जून 2026 को सिन्दरी स्थित विरसा समिति परिसर में समिति के संस्थापक आनंद महतो की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 9 जून को विरसा मुण्डा के शहादत दिवस को “ऊर्जा दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

अपने संबोधन में आनंद महतो ने कहा कि विरसा मुण्डा ने आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया और उलगुलान के माध्यम से अंग्रेजों को चुनौती दी।

कार्यक्रम के तहत 9 जून को सुबह 8 बजे सभी सदस्य विरसा परिसर में एकत्रित होंगे, जहां पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सभी लोग विरसा तकनीकी संस्थान गौशाला स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। बैठक में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *