Uncategorized

शराब घोटाले को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड शराब घोटाले को सत्ता संरक्षण में चलाया गया संगठित आर्थिक अपराध बताते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड के शराब कारोबारियों तथा सत्ता से जुड़े लोगों की मिलीभगत से जनता के पैसे की लूट हुई है।

सोशल मीडिया पोस्ट में मरांडी ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और घोटाले की परतें खुल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की शराब नीति में बदलाव से झारखंड को आर्थिक नुकसान हुआ। मरांडी ने कहा कि इस मामले में शामिल लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और जनता के पैसे का हिसाब देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *