Uncategorized

शैक्षणिक उत्कृष्टता में कैम्ब्रियन स्कूल को झारखंड में तीसरा स्थान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में राज्य स्तर पर तीसरा और राष्ट्रीय स्तर पर 79वां स्थान हासिल किया है। इंडिया इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग कंसोर्टियम की ओर से देशभर के विद्यालयों के सर्वेक्षण के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है। सर्वेक्षण में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित कक्षाओं, कौशल विकास प्रयोगशालाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और बोर्ड परीक्षा परिणाम सहित 18 मानकों का मूल्यांकन किया गया।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने इस उपलब्धि का श्रेय अनुशासन, संकल्प, सहयोग और समन्वय को दिया। उन्होंने कहा कि तीन दशकों से अधिक समय से विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल विकास और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा दे रहा है। यहां के विद्यार्थी देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *