
रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा की ओर से संविधान गौरव दिवस पर डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने वाली पार्टी आज संविधान बचाने का ढोंग कर रही है। उन्होंने आपातकाल और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की घटनाओं का उल्लेख किया। साथ ही हेमंत सरकार पर अवैध खनन और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि संविधान की आत्मा लोकतंत्र है। प्रदेश सह-प्रभारी निवेदिता सिंह ने बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने को मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। दीपक प्रकाश ने भी कांग्रेस पर बाबा साहेब की उपेक्षा का आरोप लगाया। अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा ने संवैधानिक मूल्यों और संस्थाओं के सम्मान पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अमर कुमार बाउरी, पवन साय और प्रतुल शाहदेव आदि उपस्थित थे।



