Uncategorized

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘ओजस’ व ‘प्रवाह’ सम्मान समारोह, मेधावी व नियमित विद्यार्थियों का सम्मान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नियमितता और अनुशासन को प्रोत्साहित करने के लिए ‘ओजस’ एवं ‘प्रवाह’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रेलवे, झारखंड के महानिदेशक अनिल पल्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नियमित उपस्थिति, अनुशासित आचरण और निरंतर प्रयास करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने प्रेरणादायी समूहगान और पंचमहाभूतों पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति भी दी। मुख्य अतिथि अनिल पल्टा ने कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि कौशल, अनुशासन और निरंतर प्रयास से मिलती है। वहीं प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि उत्कृष्टता नियमित मेहनत, समर्पण और आत्मानुशासन का परिणाम है तथा विद्यालय का उद्देश्य जिम्मेदार और आत्मविश्वासी नागरिक तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *