Uncategorized

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध आयोजन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए योग सत्र, योग प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन तथा इंटर-हाउस लयबद्ध योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, अनुशासन और सामंजस्य का संदेश दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित “टाइम्स ऑफ योगा” कार्यक्रम में भी भाग लिया।

विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि योग तनाव प्रबंधन, एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम ने स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *