सिंदरी में नई जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने की मांग:दिपक कुमार दीपू

सिंदरी: सिंदरी नगर की लगभग 75 वर्ष पुरानी जर्जर जलापूर्ति पाइपलाइन को बदलकर हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व निधि से नई पाइपलाइन बिछाने की मांग सांसद ढुल्लू महतो से की गई है। कहा गया है कि पुरानी पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से कई क्षेत्रों में मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है तथा प्रेशर कम होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। मांग की गई है कि सेटलिंग टैंक से पूरे नगर में नई पाइपलाइन बिछाई जाए और सुबह-शाम नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो से इस जनहित के मुद्दे पर शीघ्र पहल करने का आग्रह किया गया है। कुछ जगहों पर पुरनी पाइपलाइन व्यवस्था होने के कारण कई जगहों पर पाईप लिंकेज होने के कारण पानी बहते नजर आते हैं। आज भी कुछ आवासों में पानी नहीं आने की व्यवस्था है। उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
इसकी जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेता, दीपक कुमार दीपू ने शनिवार को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *