BREAKING NEWS
खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथखान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
Uncategorized

मंजुरा में लाठी खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, युवाओं को परंपरा से जुड़ने का संदेश

July 12, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रंजन वर्मा

कसमार (बोकारो): कसमार प्रखंड के मंजुरा गांव में रविवार को पारंपरिक लाठी खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पुत्र बिनय कपूर, प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी एवं विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद सेरे आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने स्वयं मैदान में उतरकर लाठी खेल का प्रदर्शन किया, जिससे खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने पारंपरिक लाठी खेल की शानदार प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खेल का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन स्थल पर पारंपरिक संस्कृति और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि लाठी खेल केवल खेल नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, वीरता और आत्मरक्षा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से अपनी लोक परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बिनय कपूर ने कहा कि लाठी खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पूर्वजों की विरासत है, जिसका संरक्षण आज के दौर में अत्यंत आवश्यक है। इससे युवाओं में आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है और वे अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं।

प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे पारंपरिक खेल सामाजिक एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। यह युवाओं को अनुशासन, संयम और साहस का संदेश देता है।

वहीं विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद सेरे आलम ने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। लाठी खेल हमारी ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है, जिसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।

← सिंदरी में नई जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने की मांग:दिपक कुमार दीपू 22 चक्का कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, आमझर में पसरा मातम →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।