सीआईडी छापेमारी के बाद रिम्स निदेशक के इस्तीफे की चर्चा तेज

रांची: झारखंड सीआईडी की छापेमारी के बाद रिम्स निदेशक के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई है। बुधवार को सीआईडी की दो टीमों ने रिम्स के डेटा सेंटर, डीन कार्यालय और प्रशासनिक विभाग में छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान निदेशक, डीन, चिकित्सा अधीक्षक समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई।

जांच एमबीबीएस प्रवेश और सफाई टेंडर में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर की जा रही है। आरोप है कि 2025 सत्र में कुछ छात्रों का प्रवेश फर्जी जाति एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर हुआ, जबकि सफाई टेंडर में नियमों की अनदेखी कर पसंदीदा कंपनियों को ठेका दिया गया।

सीआईडी ने दोनों मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। शिकायतों की पुष्टि होने पर सीआईडी थाना में एफआईआर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के बाद रिम्स प्रशासन में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *