Uncategorized

सीएट टायर्स में एसबीयू के 41 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू में प्रतिष्ठित कंपनी सीएट टायर्स की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 41 विद्यार्थियों का चयन किया गया। वर्ष 2027 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में 80 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, एप्टीट्यूड टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए गए। चयनित विद्यार्थियों को गुजरात स्थित कंपनी की हलोल इकाई में नियुक्ति मिलेगी। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंप्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग की छात्राओं को भी अवसर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *